शनि योग में करें पीपल पूजन, ‘ॐ गं गणपतये नम:’ से बढ़ेगी विद्या और वैभव,जानिए राशिफल और उपाय
भोपाल/छिंदवाड़ा 28 जून 2025 (शनिवार)
आज का दिन धार्मिक दृष्टि से अत्यंत शुभ और प्रभावशाली माना जा रहा है। आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि आज सुबह 9:53 बजे तक रहेगी, जिसके बाद चतुर्थी तिथि का आरंभ होगा। जो 29 जून को भी रहेगा।इसी के साथ विनायक चतुर्थी व्रत का शुभ संयोग भी बन रहा है। भक्तगण आज गणेश पूजन कर विघ्नों से मुक्ति की कामना करेंगे।
पंचांग की प्रमुख विशेषताएं
दिन: शनिवार
तिथि: शुक्ल तृतीया (सु. 9:53 तक) तत्पश्चात चतुर्थी
नक्षत्र: पुष्य (6:35 AM तक) अश्लेषा
योग: हर्षण (7:15 PM तक) वज्र
सूर्योदय: 6:00 AM | सूर्यास्त: 7:23 PM
राहुकाल: 9:21 AM से 11:01 AM तक
दिशाशूल: पूर्व दिशा
विनायक चतुर्थी व्रत का महत्व
पौराणिक मान्यता के अनुसार, चतुर्थी तिथि गणेश उपासना के लिए श्रेष्ठ मानी गई है। आज के दिन ‘ॐ गं गणपतये नमः’ मंत्र का 100 बार जप करने से बुद्धि, विद्या, वैभव और आकर्षण शक्ति की वृद्धि होती है। गरुड़ पुराण में इसे सौभाग्य बढ़ाने वाला बताया गया है।
शनिवार + पीपल पूजन = ग्रह दोषों से मुक्ति
आज शनिवार का दिन है और ब्रह्म पुराण के अनुसार, जो भी इस दिन पीपल वृक्ष का स्पर्श करता है या उसकी पूजा करता है, वह शनि के प्रकोप से बचता है।
‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का 108 बार जाप, पीपल की जड़ में जल और दीप अर्पण करने से जीवन में सुख-समृद्धि का प्रवेश होता है। पद्म पुराण में भी यह उपाय ग्रहदोष निवारण के लिए बताया गया है।
❗ विशेष सावधानी
📛 तृतीया तिथि में पर्वल न खाएं — ब्रह्मवैवर्त पुराण के अनुसार, यह शत्रु वृद्धि कारक माना गया है।
🎂 28 जून को जन्मे जातकों के लिए भविष्यफल
जिन लोगों का जन्म आज के दिन हुआ है, उनका मूलांक 1 होता है,ई जो सूर्य ग्रह के प्रभाव में आता है। ऐसे लोग अत्यंत महत्वाकांक्षी, आत्मविश्वासी और नेतृत्व क्षमता से भरपूर होते हैं।
🔮 इस वर्ष नौकरी, पदोन्नति, विवाह और रोजगार के शुभ योग बन रहे हैं।
शुभ रंग: लाल, केसरिया, क्रीम
शुभ अंक: 1, 10, 28, 46
शुभ वर्ष: 2026, 2044, 2053
ईष्ट: सूर्य देव व मां गायत्री
राशिफल: जानिए आपकी राशि का आज का भविष्य
♈ मेष: आत्मबल से कठिनाइयां पार होंगी। जीवनसाथी से तालमेल बढ़ेगा।
➡ उपाय: हनुमानजी को सिंदूर अर्पित करें।
♉ वृषभ: घरेलू खर्च बढ़ेगा। ऑफिस का कार्य घर से करना पड़ सकता है।
➡ उपाय: सफेद मिठाई का दान करें।
♊ मिथुन: धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। मानसिक शांति मिलेगी।
➡ उपाय: तुलसी पर जल अर्पित करें।
♋ कर्क: मान-सम्मान में वृद्धि। व्यापार में सफलता के संकेत।
➡ उपाय: केसर मिला दूध सूर्य को चढ़ाएं।
♌ सिंह: भौतिक और पारिवारिक सुखों में वृद्धि। पुराने विवाद सुलझेंगे।
➡ उपाय: सूर्य को जल अर्पित करें।
♍ कन्या: योजनाएं गुप्त रखें। यात्रा से बचें।
➡ उपाय: दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।
♎ तुला: करियर में सफलता मिलेगी। धार्मिक संगति लाभ देगी।
➡ उपाय: सरस्वती पूजन करें।
♏ वृश्चिक: नई योजनाओं में सफलता। धन लाभ संभव।
➡ उपाय: शनिदेव को सरसों का तेल चढ़ाएं।
♐ धनु: भाग्य का सहयोग मिलेगा। संपत्ति विवाद सुलझ सकते हैं।➡ उपाय: पीपल पर जल अर्पित करें।
♑ मकर: टैक्स व कागजों में सावधानी रखें।
➡ उपाय: शनि मंदिर में दीपक जलाएं।
♒ कुंभ: शुभ समाचार मिल सकता है। धार्मिक आयोजन संभव।
➡ उपाय: हनुमान चालीसा पढ़ें।
♓ मीन: निर्णय सोच-समझकर लें। उधारी से बचें।
➡ उपाय: नारियल बहते जल में प्रवाहित करें।
