विवाह के अवसर को बनाया पुण्य कार्य का माध्यम — बड़ी माता मंदिर नवनिर्माण में सोनी परिवार ने दिया 1.33 लाख का प्रेरणादायक दान
नगर के प्रतिष्ठित शक्तिपीठ श्री बड़ी माता मंदिर के नवनिर्माण कार्य को लेकर श्रद्धालुओं का उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी क्रम में सोनी कंप्यूटर परिवार ने अपने पारिवारिक विवाह समारोह को एक पुण्य कार्य से जोड़ते हुए अनुकरणीय पहल की है।
सोमवार रात्रि मंदिर परिसर में सामूहिक आरती का आयोजन किया गया, जिसमें श्री मनोज सोनी के सुपुत्र आयुष सोनी एवं पुत्रवधु अनुभूति (खुशी) सोनी विवाह उपरांत समस्त परिवार सहित माता रानी के दरबार में उपस्थित हुए। उन्होंने आरती कर माता से आशीर्वाद लिया एवं विवाह समारोह में प्राप्त नगद उपहार राशि ₹1,33,985 मंदिर नवनिर्माण हेतु भेंट की।
इस प्रेरणादायक पहल ने समाज को यह संदेश दिया है कि व्यक्तिगत खुशियों को भी धर्म और समाज सेवा से जोड़ा जा सकता है। मंदिर ट्रस्ट की ओर से इस पुण्य कार्य के लिए सोनी परिवार का आभार व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर पं. रामलाल तिवारी, सचिव राजू चरणागर, कोषाध्यक्ष अखिलेश भारद्वाज, संरक्षक अरविंद राजपूत, राकेश चौरसिया, भोला सोनी, शेखर शर्मा, अभिषेक गोयल, मनोज सेठिया, ट्विंकल चरणागर, अंशुल जैन सहित कई श्रद्धालु उपस्थित रहे।
🔸 2 वर्षों में पूर्ण होगा मंदिर निर्माण कार्य
ट्रस्ट द्वारा जानकारी दी गई कि मंदिर का नवनिर्माण कार्य आगामी 2 वर्षों में पूर्ण किया जाएगा। इसके लिए छिंदवाड़ा जिले के श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि जन्मदिन, विवाह वर्षगांठ, संतान जन्म या मनोकामना पूर्ति जैसे पावन अवसरों पर दान देकर पुण्य अर्जित करें।
यह पहल निश्चित रूप से समाज में धार्मिक भावना और सामाजिक जिम्मेदारी के नए मानदंड स्थापित करेगी।
