लोकायुक्त की कार्रवाई के बाद BAC सत्येंद्र जैन निलंबित: 10 हजार की रिश्वत लेते पकड़े गए थे, कलेक्टर ने जारी किए आदेश
अमरवाड़ा/छिंदवाड़ा। जनपद शिक्षा केंद्र अमरवाड़ा में बीएसी (BAC) के पद पर प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ माध्यमिक शिक्षक सत्येंद्र जैन को भ्रष्टाचार के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। 23 और 24 दिसंबर 2025 को सोशल मीडिया पर वायरल हुई खबरों और लोकायुक्त की कार्रवाई के बाद, कलेक्टर हरेंद्र नारायन ने यह सख्त कदम उठाया है जैन को लोकायुक्त टीम ने 10,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया था।
प्रशासनिक आदेश के अनुसार, जैन का यह कृत्य शासकीय सिविल सेवा आचरण नियमों के विपरीत गंभीर कदाचरण और आपराधिक अवचार की श्रेणी में आता है। इसी के चलते कलेक्टर ने निलंबन की कार्रवाई करते हुए उनका मुख्यालय विकास खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय छिंदवाड़ा निर्धारित किया है। निलंबन अवधि के दौरान उन्हें नियमनुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी। इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मच गया है और प्रशासन ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस का संदेश दिया है।
