राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों का हुआ एलान, मनु भाकर-गुकेश समेत चार खिलाड़ियों को मिलेगा खेल रत्न

राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों का हुआ एलान, मनु भाकर-गुकेश समेत चार खिलाड़ियों को मिलेगा खेल रत्न

ख़बर खेल:भारत सरकार ने मनु भाकर और डी गुकेश समेत 4 ख‍िलाड़‍ियों को खेल रत्न पुरस्कार देने का फैसला किया है।साथ ही 32 ख‍िलाड़‍ियों को अर्जुन पुरस्कार म‍िला है।

खेल मंत्रालय ने अपने बयान में कहा है कि समिति की सिफारिशों और सरकार की जांच के आधार पर खिलाड़ियों, कोच, विश्वविद्यालयों को पुरस्कार देने का फैसला किया गया है।

खेल रत्न पुरस्कार में मनु और गुकेश के अलावा हॉकी ख‍िलाड़ी हरमनप्रीत स‍िंह और पैरा एथलीट प्लेयर प्रवीण कुमार को भी खेल रत्न पुरस्कार से दिया जाएगा।

आपकों बता दे कार्यक्रम राष्ट्रपति भवन में होगा विजेताओं को 17 जनवरी 2025 दिन शुक्रवार को सुबह 11 बजे से राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक विशेष

समारोह में राष्ट्रपति से पुरस्कार प्राप्त होगा

इन ख‍िलाड़‍ियों को म‍िला ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार 2024 

1. डी गुकेश (शतरंज)

2. हरमनप्रीत सिंह (हॉकी)

3. प्रवीण कुमार (पैरा एथलेटिक्स)

4. मनु भाकर (शूटिंग)

खेल रत्न और अर्जुन पुरस्कार में मिलने वाली रक़म

खेल रत्न पुरस्कार पाने वाले को एक मेडल, प्रशस्ति पत्र और 25 लाख रुपये नकद मिलते हैं, जबकि अर्जुन पुरस्कार में 15 लाख रुपये नकद, अर्जुन की मूर्ति और प्रशस्ति पत्र दिया जाता है।