राजगढ़:शादी के महज एक घंटे बाद गायब हुई ‘लुटेरी दुल्हन’, दो लाख की ठगी का मामला दर्ज
राजगढ़, मध्यप्रदेश। ब्यावरा के बांकपुरा गांव में एक युवक के साथ शादी कर दुल्हन ने विदाई से पहले ही धोखा दे दिया। युवक रामगोपाल ने अंजनीलाल मंदिर में विवाह किया, जिसमें कोर्ट मैरिज से लेकर फेरे तक की सभी रस्में निभाई गईं। इस शादी के लिए परिजनों ने दलालों को 2 लाख रुपये नकद भी दिए थे।
विदाई के समय दुल्हन दिव्या भगनानी ने वॉशरूम जाने का बहाना बनाया और मंदिर से बाहर निकल गई। कुछ ही देर में दलाल गोकुल वर्मा और उसके साढ़ू जमनालाल वर्मा के साथ मिलकर दुल्हन नगदी और गहनों सहित फरार हो गई। परिजनों को समझ आने से पहले ही तीनों आंखों से ओझल हो चुके थे।
घटना की शिकायत ब्यावरा सिटी थाना में दर्ज कराई गई, जिसके बाद पुलिस ने तीनों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस का मानना है कि यह किसी संगठित गिरोह का हिस्सा हो सकता है, जिसे “लुटेरी दुल्हन गैंग” कहा जा रहा है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है और मामले की गहराई से जांच कर रही