युवामोर्चा करेगा समाज में पाँच परिवर्तनों की पहल – संयुक्त बैठक में लिया संकल्प

भारतीय जनता युवा मोर्चा के सभी मंडलों की संयुक्त बैठक सोमवार को जिला भाजपा कार्यालय में भाजपा जिला अध्यक्ष शेषराव यादव के निर्देशानुसार संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष योगेंद्र प्रताप राणा ने की।

बैठक में राणा ने सभी मंडल अध्यक्षों के अब तक के कार्यकाल की समीक्षा करते हुए उनके कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि वर्ष 2025, पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी का 100वां जन्मशताब्दी वर्ष है। इस अवसर पर युवा मोर्चा समाज में पाँच प्रमुख परिवर्तनों का अभियान चलाएगा।

इन पंच परिवर्तनों में—

1. पर्यावरण संरक्षण

2. नागरिक कर्तव्य बोध

3. परिवार प्रबोधन

4. सामाजिक समरसता

5. आत्मनिर्भर स्वदेशी जीवन

शामिल हैं। राणा ने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने के लिए इन पाँच परिवर्तनों को घर-घर पहुंचाना और व्यापक जागरूकता फैलाना आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि “हमारा जन्म केवल देश में रहने के लिए नहीं, बल्कि देश को आगे बढ़ाने के लिए हुआ है। भारत हमारी माता है और हर नागरिक का कर्तव्य है कि वह इसकी जिम्मेदारी को समझे। देश के 140 करोड़ लोगों को इस भावना को आत्मसात करना होगा।”

बैठक में जिला उपाध्यक्ष अंकित जैन, जिला मंत्री अंकुश मेहरा, जिला सोशल मीडिया प्रभारी पवन गोस्वामी सहित सभी मंडलों के अध्यक्षगण और प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।