मोहखेड़ :कुआं धसकने की आवाज सुनकर महिला कुएं के नजदीक पहुंची:दर्दनाक मौत;कुआं लगातार धसकने से रेस्क्यू में दिक्कत
छिंदवाड़ा जिले के मोखेहड़ ब्लॉक अंतर्गत भोरतलाई गांव में आज एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहाँ सरकारी कुआं धंसने से 70 वर्षीय महिला कचराबाई मलबे में दब गईं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अब महिला के शव को निकालने का प्रयास किया जा रहा है।एसडीओपी आर पी चौबे ने बताया कि प्राथमिक जानकारी के अनुसार, कुआं धसकने की तेज आवाज सुनकर महिला कचराबाई कुएं के नजदीक पहुंची थीं, और इसी दौरान वह हादसे का शिकार होकर मलबे में दब गईं।
पहचान: आस-पास मौजूद लोगों ने मलबे में साड़ी का पल्लू देखकर महिला की पहचान की।
प्रशासनिक पहल: मोखेड़ थाना प्रभारी खेलचंद पटेल पुलिस टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। सूचना पर राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया।
रेस्क्यू में चुनौती: यह कुआं ग्राम पंचायत का था जिसकी मुंडेर धंसने के कारण बैठ गई है। कुआं लगातार धंस रहा है, जिससे बचाव कार्य में बेहद कठिनाई आ रही है।
रणनीति में बदलाव: एसडीओपी चौबे के अनुसार, टीम अब जेसीबी के उपयोग के बजाय, हाइवे (रस्सी/तार) के सहारे खटिया डालकर महिला का शव निकालने का प्रयास कर रही है।
