मोहखेड़:मधुमक्खी ने खेत में काम कर रहे युवक पर किया हमला:अस्पताल में उपचार जारी
मोहखेड़ थाना क्षेत्र के महलपुर में सोमवार की दोपहर खेत में काम कर रहे एक युवक पर मधुमक्खी ने हमला कर दिया। इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी अनुसार आनंदराव पिता रति पवार उम्र 43 साल महलपुर का रहने वाला है। वह सुबह परिवार के साथ खेत गया हुआ था। इस दौरान अचानक मधुमक्खी ने उस पर हमला कर दिया। उसकी पत्नी और बच्चे कुछ दूरी पर थे। इसलिए मक्खियों ने उन पर हमला नहीं किया। शोरगुल के बाद आसपास के खेत वाले आ गए। सभी ने जैसे तैसे मधुमक्खियों ने बचाया। इस दौरान मधुमक्खियों के दंश से उसकी हालत गंभीर हो गई थी। उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर आए। जहां उसका इलाज चल रहा है। फिलहाल उसकी हालत खतरे क ेबाहर बताई जा रही है।