मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन यात्रा के लिए कैसे करे आवेदन जानें

मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन यात्रा के लिए कैसे करे आवेदन जानें

मध्यप्रदेश सरकार की अनूठी “मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन” योजना का आगामी शयड्यूल जारी कर दिया गया है। आगामी 14 सितम्बर से 26 फरवरी 2025 तक प्रदेश के वरिष्ठ नागरिकों को विभिन्न शहरों में धार्मिक यात्रा कराई जाएगी। धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग द्वारा तीर्थ दर्शन योजना में इस बार नागरिकों को वाराणसी (काशी), रामेश्वरम, मथुरा-वृंदावन, कामाख्या, अमृतसर, अयोध्या, द्वारका, जगन्नाथपुरी, शिर्डी और नागपुर जैसे धार्मिक स्थल निर्धारित किये गये हैं। उक्त अवधि में 15 हजार से ज्यादा तीर्थ यात्री विभिन्न तीर्थ-स्थलों की यात्रा करेंगे।

इस ही क्रम में जिला छिन्दवाड़ा से इस बार दो चरणों में पहला चरण काशी- अयोध्या और दूसरा चरण रामेश्वरम रहेगा।तीर्थ दर्शन के लिए 500 तीर्थ यात्रियों का लक्ष्य निर्धारित है जिसके लिए 28 दिसंबर आवेदन की तारीख है यह यात्रा वाराणसी (काशी) -अयोध्या रहेगी जिसके लिए ट्रेन  8 जनवरी को छिन्दवाड़ा रेलवे स्टेशन से रहेगी।जिसमें चयनित 300 यात्री यात्रा पर जा सकेंगे ।

इसके बाद दूसरा चरण में रामेश्वरम की तीर्थ यात्रा रहेगी जसके लिए 4 जनवरी तक आवेदन कर सकते है इस यात्रा में 200 चयनित यात्री यात्रा पर जा सकेंगे जिसके लिए ट्रेन छिन्दवाड़ा रेलवे स्टेशन से 16 जनवरी को रहेगी।

आवेदन में लगाने वाले आवश्यक दस्तावेज जिससे लगा कर आप आवेदन कर सकते है

आवश्यक दस्तावेज :- 1)2 फोटो पासपोर्ट साइज

                                2)आधार कार्ड

                                 3)वोटर आई.डी

                                  4)समग्र आई.डी

                                  5)शा.चिकित्सा प्रमाण पत्र

इन दस्तावेज के साथ आप आवेदन कर सकते है।