महैर में बड़ा सड़क हादसा 10 यात्रियों की मौत
महैर में बड़ा सड़क हादसा 10 यात्रियों की मौत
ख़बरमध्य प्रदेश:जानकारी के मुताबिक रीवा से नागपुर जा रही थी बस। सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत की खबर के बाद अफ़रा तफ़री मच गई।जानकारी लगते ही लोग अपने परिजनों की जानकारी लेने में लग गए। तेज रफ्तार एक ट्रेवल्स की बस जो सीधे खड़े ट्रक से जा टकराई, इस हादसे में करीब दो दर्जन से अधिक यात्री घायल बताए जा रहे हैं।
बस प्रयागराज से नागपुर जा रही थी। जो रास्ते में हाइवा से जा टकराई।
जानकारी के अनुसार बस के अंदर बहुत से शव फंसे हुए हैं,पुलिस ने इन्हें निकालने की मशक्कत करनी पड़ी। जानकारी के अनुसार हादसे के बाद पुलिस को जैसे ही जानकारी लगी वह घटना स्थल पर पहुँच गई।घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भर्ती किया गया है।