महाशिवरात्रि पर पातालेश्वर धाम में उमड़ेगा आस्था का सैलाब: यातायात पुलिस ने जारी किया रूट प्लान, भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित

कल यानी 15 फरवरी 2026 को महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर के ऐतिहासिक पातालेश्वर धाम और भूराभगत (महादेव मेला) जाने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन और यातायात पुलिस ने सुरक्षा एवं सुगम आवागमन के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। शहर के भीतर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए रूट डायवर्जन और पार्किंग के कड़े निर्देश जारी किए गए हैं।

शहर में भारी वाहनों की ‘नो एंट्री’

प्रशासन के अनुसार, 15 फरवरी को सुबह 02:00 बजे से रात 12:00 बजे तक शहर के भीतर भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। सिवनी, नरसिंहपुर, नागपुर और बैतूल की ओर से आने वाले बड़े वाहनों को बाहरी सर्किलों (लिंगा, खूनाझिर, रोहना, पोआमा) से ही डायवर्ट किया जाएगा।

इन रास्तों पर रहेगा डायवर्जन (आंतरिक व्यवस्था)

पातालेश्वर मंदिर और शारदा मंदिर की ओर जाने वाले मार्ग पर विशेष सावधानी बरती जा रही है:

राजपाल चौक और शारदा चौक: यहाँ से चार पहिया वाहनों को मंदिर की ओर जाने की अनुमति नहीं होगी।

पुराना पावर हाउस व दुर्गा चौक: इन पॉइंट से मोक्षधाम और पातालेश्वर की ओर जाने वाले वाहनों को रोका जाएगा।

अन्नपूर्णा मंदिर व रेलवे क्वार्टर: यहाँ दो पहिया और चार पहिया दोनों प्रकार के वाहनों को रोककर डायवर्ट किया जाएगा।

चारफाटक: दादाजी धुनी वाले मंदिर की ओर व्यवसायिक वाहनों का प्रवेश पूरी तरह बंद रहेगा।

श्रद्धालुओं के लिए पार्किंग स्थल

भीड़ नियंत्रण के लिए पुलिस ने 7 प्रमुख पार्किंग स्थल बनाए हैं, जहाँ मुख्य रूप से दो पहिया वाहन पार्क किए जा सकेंगे:

रेलवे स्टेशन के सामने का मैदान।

चार फाटक ओवरब्रिज के नीचे।

दादा धुनी वाले मंदिर के सामने।

जीआरपी थाने के पास (रेलवे क्वार्टर तरफ)।

गुप्ता फर्नीचर के बाजू में।

मोक्षधाम रोड (गुल्लू भाई के खेत)।

सामर्थ्य इंजीनियरिंग के सामने का मैदान।

इमरजेंसी के लिए ‘ग्रीन कॉरिडोर’

किसी भी आपातकालीन स्थिति जैसे एम्बुलेंस या फायर ब्रिगेड के लिए यातायात पुलिस ‘ग्रीन कॉरिडोर’ की सुविधा उपलब्ध कराएगी। मदद के लिए नागरिक यातायात थाना के नंबर 7701044959 या प्रभारी के नंबर 7000549056 पर संपर्क कर सकते हैं।

अपील: प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और शांतिपूर्ण दर्शन हेतु पुलिस बल का सहयोग करें। पातालेश्वर मेला क्षेत्र में चार पहिया वाहनों का प्रवेश पूरी तरह वर्जित रहेगा।