‘मन की बात’ कार्यक्रम नए भारत की सोच और दिशा बन चुका है: शेषराव यादव
छिंदवाड़ा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 130वें संस्करण का जिला भाजपा कार्यालय में आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने नव मतदाताओं और जनभागीदारी व्याख्याताओं के साथ कार्यक्रम को सुना। कार्यक्रम की शुरुआत में जिलाध्यक्ष ने सभी उपस्थित लोगों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए तिरंगा भेंट किया।
संबोधन के दौरान शेषराव यादव ने कहा कि मन की बात अब केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि नए भारत की दिशा बन चुकी है। उन्होंने प्रधानमंत्री के शहरी भारत के विकास, स्मार्ट सिटी, डिजिटल इंडिया और स्टार्टअप संस्कृति जैसे विषयों को प्रेरणादायक बताया। उन्होंने जोर देकर कहा कि आज का युवा ग्लोबल सोच के साथ स्थानीय समस्याओं का समाधान ढूंढ रहा है, जो आत्मनिर्भर भारत की असली पहचान है। जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने और ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प को साकार करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित:
इस अवसर पर जनभागीदारी समिति अध्यक्ष भारत घई, डॉ. रामशंकर दियावार, डॉ. रवि पवार, रवि दीक्षित, अमित दुबे, नीलिमा सोनी, नवनीत भाटिया, अंशिका साहू, नेहा जैन, स्वेता सिंग, पायल लोखंडे, पूजा चौधरी, दोषिता दास, पुष्पा मर्सकोले, गर्भित सोलंकी, सत्यप्रकाश मालवी, हर्ष बिसेन, हनी सुखेजा, विरेन्द्र कवरेती, शोभाराम जम्भोरे, मनोज पटने, प्रवीण यादव, अमित जावरे, राजेश यादव, देवेश, अर्जुन बाघमारे, शिवम पवार, राम यदुवंशी, अनिल गुप्ता, विक्रम सोनी, दीपक कोल्हे, विजेन्द्र चौहान, दिन्शु यादव, दिवाकर सदारंग, अलकेश साव, अरुण गद्रे, शिव पटेल, यमन साहू, विजय नामदेव, प्रदीप चौधरी, मनीष निर्मलकर, नीरज सोनी, लालचंद श्रीवास, कमल वाजपेयी, मोनू ठाकरे और संदीप यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
