मध्य प्रदेश सरकार की पहली कैबिनेट में लिए महत्वपूर्ण निर्णय
मध्य प्रदेश सरकार की पहली कैबिनेट में लिए महत्वपूर्ण निर्णय
मध्य प्रदेश के दमोह जिले के सिंग्रामपुर में वीरांगना रानी दुर्गावती जी की 520 जयंती के अवसर पर मध्य प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक हुई, जिसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। जिसमें दमोह जिले में हवाई पट्टी बनाने का फैसला भी लिया गया है। इसके साथ ही रानी दुर्गावती के नाम से कुछ योजना शुरू होगी।
कैबिनेट बैठक में श्रीअन्न योजना के नाम रानी दुर्गावती के नाम पर करने का निर्णय लिया गया है। इसमें कोदो-कुटकी सहित मोटे अनाज के उत्पादन पर प्रोत्साहिन राशि भी निर्धारित की होगी। बैठक में जनजातीय वर्ग के हितों के लिए सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमों पर विचार किया गया। और विचार विमर्श किया गया जिसमें जनजातीय वर्ग के हितो की रक्षा के लिए मुख्यरूप से उठाए जाने वाले कदमों की जानकारी ली गई।
कैबनेट ने निर्णय लिया कि सहकारी बैंकों के माध्यम से वर्ष 2024-25 में शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर कृषकों को अल्पावधि फसल ऋण दिये जाने की योजना निरन्तर जारी रखा जायेगा।
कैबिनेट द्वारा निर्णय लिया गया है कि पूर्ववर्ती चिकित्सा शिक्षा विभाग तथा लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के आपस में विलय होने से दोनों विभागों के अन्तर्गत संचालित नर्सिंग महाविद्यालयों में शैक्षणिक एकरूपता लाई जाये।
मुख्यमंत्री के साथ मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन भी सिंग्रामपुर पहुंचे। आप को बता दे की मुख्य सचिव अनुराग जैन 3 अक्टूबर को ही मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव का प्रभार ग्रहण किया गया है। उसके बाद यह उनकी पहली कैबिनेट बैठक है।