मध्य प्रदेश में कर्मचारियों को महगाई भत्ते 4% की वृद्धि अब बढ़ कर 50% होगा
मध्य प्रदेश में कर्मचारियों को महगाई भत्ते 4% की वृद्धि अब बढ़ कर 50% होगा
ख़बर मध्य प्रदेश:मध्य प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4% की वृद्धि की है।जो बढ़ कर 50% होगा, जो 1 जनवरी, 2024 से प्रभावी होगा।
मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को दीपावली पर्व से पहले खुशखबरी मिली है।मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सरकारी कर्मचारियों को भी दीपावली से पूर्व ही सरकारी कर्मचारी का 4 प्रतिशत डीए बढ़ा दिया है।इस प्रकार अब तक 46% डीए मध्य प्रदेश सरकारी कर्मचारियों को मिलता था वह अब बढ़ कर 50% हो जायेगा यह सौगात जनवरी 2024 से लागू होगी।
सीएम डॉ. मोहन यादव की इस घोषणा के बाद प्रदेश के कर्मचारियों का डीए 46 प्रतिशत से बढ़ कर 50 प्रतिशत कर दिया गया है।
इससे कर्मचारियों को हर महीने वेतन में कितनी बढ़ोतरी होगी इस पर कर्मचारियों के वेतन में 620 से 7640 रुपये का इजाफा हो जायेगा।मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि सरकार ने सभी अधिकारी-कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाने का निर्णय लिया है।इसी के साथ उन्होंने सभी को बधाई भी प्रेषित की है।