मध्यप्रदेश सरकार खोलने जा रही 1 लाख सरकारी नौकरी का खजाना

मध्यप्रदेश सरकार खोलने जा रही 1 लाख सरकारी नौकरियों का खजाना

मध्यप्रदेश सरकार दिसंबर तक एक लाख नौकरियां देने वाली है। इसके अलावा प्रशासनिक इकाई के पुनर्गठन आयोग की कार्रवाई भी शुरू हो चुकी है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मध्यप्रदेश की कैबिनेट बैठक मंगलवार को मंत्रालय में आयोजित हुई। इस दौरान विभिन्न प्रस्तावों पर पारित किया गया। इस बैठक में यह भी निर्णय लिया गया की दीपावली को देखते हुए 28 अक्तूबर तक सभी सरकारी कर्मचारियों का वेतन कर दिया जाएगा। कैबिनेट की बैठक में हुए फैसलों की जानकारी उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला के द्वारा दी गई। उन्होंने कहा कि अभी विभागों में मैनपॉवर की बहुत कमी है। इस वजह से काम में देरी हो रही है। मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल और राज्य प्रशासनिक सेवा के जरिए भर्ती की जाएगी। 7,900 से अधिक सरकारी पदों पर भर्ती के लिए स्वीकृति दी गई है।

स्वास्थ्य विभाग में सामुदायिक केंद्रों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू होगी। 12,600 मिनी आंगनवाड़ियों में सहायिका का पद, 476 पर्यवेक्षक पद भी मंजूर किए गए हैं।केंद्र सरकार से 34 करोड़ का अनुदान राज्य सरकार को मिलेगा। रोजगार सृजन के लिए 11 विभाग काम कर रहे हैं। कितने रोजगार के अवसर तैयार किए जा सकते हैं, इसकी रूपरेखा बनाने के लिए निर्देश दिए गए हैं।