मध्यप्रदेश में सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में शीतकालीन अवकाश कब से रहेगा जानें

मध्यप्रदेश में सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में शीतकालीन अवकाश कब से रहेगा जानें

ख़बर मध्य प्रदेश: दिसंबर महीने की शुरुआत में ही ठंड ने अपना असर दिखाना शुरु कर दिया है। सर्दियों का मौसम आते ही स्कूली बच्चों को शीतकालीन अवकाश का बेसब्री से इंतजार रहता है।

इसी बीच मध्य प्रदेश  में स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी स्कूलों में 31 दिसंबर से 4 जनवरी 2025 तक शीतकालीन अवकाश की घोषणा की है, 5 जनवरी को रविवार होने के कारण बच्चों और शिक्षकों का अवकाश 6 दिनों का हो जाएगा, 6 जनवरी 2025 से नियमित कक्षाएं शुरु हो जाएंगी। शीतकालीन अवकाश में बच्चों के साथ-साथ शिक्षकों की भी छुट्टी रहेगी।