मध्यप्रदेश को मिली 11 नए केंद्रीय विद्यालयों की सौगात…

मध्यप्रदेश को मिली 11 नए केंद्रीय विद्यालयों की सौगात…

ख़बर:मध्य प्रदेश में 11 नए केंद्रीय विद्यालय खुलेंगे। केंद्रीय कैबिनेट से इसकी मंजूरी मिल गई है। ये सभी विद्यालय अलग-अलग जिलों में खोले जाएंगे। केंद्र की इस सौगात के लिए सीएम धन्यवाद कहा है।

आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने देशभर में सिविल/रक्षा क्षेत्र के अंतर्गत 85 नए केन्द्रीय विद्यालयों के लिए अनुमति प्रदान की है। इसमें मध्यप्रदेश में 11 केन्द्रीय विद्यालय आरम्भ किए जाएंगे।

मध्य प्रदेश के इन शहरों में खुलेंगे केन्द्रीय विधालय :-

अशोकनगर, नागदा, मैहर, तिरोड़ी, बरघाट, निवाड़ी, खजुराहो, झिंझरी, सबलगढ़, नरसिंहगढ़ और सीएपीटी भोपाल में स्थापित होने वाले केन्द्रीय विद्यालय देश के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में सहभागी बनेंगे।

मध्य प्रदेश में खुलने वाले ये 11 केंद्रीय विद्यालय आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे। साथ ही छात्रों के लिए स्कूल में सारी सुविधाएं मौजूद होगी। पढ़ाई सीबीएसई के पाठ्यक्रम के अनुसार होगी। केंद्र से मंजूरी मिलने के बाद स्कूल निर्माण की प्रक्रिया जल्द ही शुरू हो जाएगी।