भैंस का मालिक कौन दो गांवों के बीच विवाद, सुलझाने के लिए भैंस का D.N.A टेस्ट जानें पूरा मामला
भैंस का मालिक कौन दो गांवों के बीच विवाद, सुलझाने के लिए भैंस का D.N.A टेस्ट जानें पूरा मामला
भैंस का मालिक कौन दो गांवों के बीच विवाद, सुलझाने के लिए भैंस का D.N.A टेस्ट जानें पूरा मामला
कर्नाटक में एक बेहद दिलचस्प मामला आया है। यहां एक भैंस का मालिकाना हक तय करने के लिए उसका डीएनए टेस्ट कराया जा रहा है।
असल में यह भैंस एक मंदिर की है और सैकड़ों लोग इसकी पूजा करते हैं। लेकिन भैंस का मालिक कौन है, इसको लेकर दो गांवों में विवाद हो गया है।
ख़बर कर्नाटक :कर्नाटक में एक बेहद दिलचस्प मामला आया है। यहां एक भैंस का मालिकाना हक तय करने के लिए उसका डीएनए टेस्ट कराया जा रहा है। असल में यह भैंस एक मंदिर की है और सैकड़ों लोग इसकी पूजा करते हैं। लेकिन भैंस का मालिक कौन है, इसको लेकर दो गांवों में विवाद हो गया है। मामला कर्नाटक के देवनागरी जिले का है, जहां कर्नाटक के कुनीबेलाकेर और कुलगत्ते गांव के बीच लड़ाई है। दोनों गांवों के बीच की दूरी करीब 40 किमी है। फिलहाल भैंस को शिवमोगा गौशाला में पुलिस ने अपनी कस्टडी में रखा लिया है।
आठ साल पहले कुनीबेलाकेर गांव की करियम्मा देवी को एक भैंस समर्पित की गई थी। वहीं, बेलेकर गांव में हाल ही में एक भैंस पाई गई। दावा है कि यह भैंस होनाली तालुक के कुलगत्ते गांव से गायब हुई थी। कुलगत्ते गांव के लोग इस भैंस को अपने यहां लेकर चले गए। इसी गांव के मंडप्पा रंगनवार का कहना है कि यह भैंस दो महीने से गायब है। अब कुनीबेलाकर गांव के लोग इस भैंस पर अपना अधिकार जता रहे हैं। मामले में विवाद बढ़ने के बाद पुलिस को दखल देना पड़ा है।
इसके बाद इन लोगों ने कुलगत्ते गांव के सात लोगों पर चोरी का केस दर्ज करा दिया और डीएनए टेस्ट की मांग की। सैंपल कलेक्ट कर लिया गया है। रिजल्ट आने के बाद मामला सुलझा लिया जाएगा।