भेड़िए से भिड़ी महिला, भेड़िया हुआ ढेर

भेड़िए से भिड़ी महिला, भेड़िया हुआ ढेर

ख़बर छिंदवाड़ा: छिंदवाड़ा के सिगोड़ी के पास पड़ने वाले खकरा चौरई गांव में दो महिलाओं पर भेड़िए ने किया  हमला,जिसमें दोनों महिला ने हार नहीं मानी और उससे करीब आधा घण्टे संघर्ष की जिसमें महिला ने भेड़िए को मार गिराया घटना क़रीब सुबह लगभग 5 बजे घटित हुई जब दुर्गा बाई और भुजलो बाई अपने खेत में मक्के की फसल काट रही थी। दोनों अपने काम में लगी थी दोनों इस बात से अनजान थी कि खेत से लगे जंगल से कोई भेड़िए उनके ताक में है।जैसे ही भेड़िए को मौक़ा मिला उसने दोनों महिला पर हमला बोल दिया अब क्या था दोनों ने हर नहीं मानी और दोनों ने लगभग आधा घंटे उससे संघर्ष किया कभी भेड़िए दुर्गा बाई पर हमला करता कभी भुजलो बाई पर मगर दोनों महिला इससे हर नहीं मानती इसमें भेड़िए पर कभी दुर्गा बाई पत्थर से हमला करती तो कभी भुजलो बाई उस पर लाठी बरसाती यह सघर्ष करीब आधा घंटे चलता है जिसमें दुर्गा बाई पास में ही रखें फावड़े तक पहुंच जाती है और उस भेड़िए के शिर पर दे मारती है।जिससे भेड़िया वही जमीन पर ढेर हो जाता है।इस संघर्ष में दोनों महिला गंभीर रूप से घायल हो गई जिनका उपचार ज़िला अस्पताल में चल रहा है।और दोनों महिला की बहादुरी तारीफ पुरे क्षेत्र में हो रही है।

डीएफओ ने बताया कि घायल महिलाओं का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है और घायलों को मुआवजा राशि दी जाएगी। उन्होंने आत्मरक्षा के लिए फावड़े से हमला कर जान बचाई है ।