भारत की शर्मनाक हार न्यूजीलैंड ने 3-0 से टेस्ट सीरिज़ अपने नाम की

भारत की शर्मनाक हार न्यूजीलैंड ने 3-0 से टेस्ट सीरिज़ अपने नाम की

टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ मुंबई टेस्ट में हार का सामना करना पड़ा है।रविवार को मुंबई टेस्ट के तीसरे दिन ही न्यूजीलैंड ने भारत को 25 रन से मात दे दी।न्यूजीलैंड ने इसी के साथ ही भारतीय टीम का उसी की धरती पर टेस्ट सीरीज में 3-0 से अपने नाम कर लिया है 24 साल में पहली बार किसी मेहमान टीम ने भारत का उसी की धरती पर टेस्ट सीरीज में ऐसा हुआ है।इससे पहले साउथ अफ्रीका ने साल 2000 में खेली गई दो मैचों की टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया का उसके ही घरेलू मैदान पर 2-0 से सफाया किया था।

भारत को बेंगलुरु के बाद पुणे और अब मुंबई में न्यूजीलैंड के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा।