भाजपा हर बूथ पर 100 सदस्य बनाने का लक्ष्य
भाजपा हर बूथ पर 100 सदस्य बनाने का लक्ष्य
खबर छिन्दवाड़ा :-पुरे दे देश में भारतीय जनता पार्टी सदस्यता अभियान चला रही है इस ही क्रम में छिंदवाड़ा जिले में भाजपा का सदस्यता अभियान चल रहा है इस अभियान के तहत आज भाजपा की प्रेस वार्ता में जिला भाजपा अध्यक्ष शेषराव यादव ने जानकारी देते हुए बताया की 3 लाख 50 हजार सदस्य बनाने के लक्ष्य दिया गया था, जिसमे से अब तक 2 लाख 50 हजार सदस्य बन चुके हैं, वहीं लक्ष्य पूरा करने के लिए भाजपा हर बूथ पर 100 सदस्य बनाएगी ।
पूरे जिले में कुल 1420 बूथ है ऐसे में सभी वरिष्ठ नेताओं को सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए निर्देशित किया गया है।पूरे जिले में छिंदवाड़ा अब तक सबसे पहले नंबर पर है जहाँ 81 प्रतिशत सदस्य बना दिए गए हैं जबकि परासिया में इसका ग्राफ कम है ऐसे में परासिया में सदस्यता बनाने के लिए टीम विशेष रूप से काम कर रही है।