भाजपा में 50 प्रतिशत वालों की जगह नहीं सांसद विवेक बंटी साहू

भाजपा में 50 प्रतिशत वालों की जगह नहीं सांसद विवेक बंटी साहू

छिंदवाड़ा सांसद विवेक बंटी साहू ने कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आने के वाले नेताओं पर बयान देते हुए कहा की  ‘भाजपा में 50 प्रतिशत वालों की जगह नहीं है। अब दिल्ली में भी हमारी सरकार बन गई है। सत्ता को देख लोग चिट्‌ठी लिखवा रहे हैं। ऐसे लोगों को लेकर मेरा विरोध है। हमें ऐसे लोगों की जरूरत नहीं है। पार्टी में सिर्फ 100 प्रतिशत भाजपाई की ही चलेगी।’

छिंदवाड़ा सांसद विवेक बंटी साहू ने कहा ‘विधानसभा और लोकसभा चुनाव से पहले लोग सब कुछ छोड़कर भाजपा में आए, उस समय जीत भी पक्की नहीं थी। फिर भी वे आए। बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए। उनके मान-सम्मान की जिम्मेदारी हमारी है, लेकिन अब हम जीत गए।

दिल्ली में हमारी सरकार बन गई। सत्ता को देख लोग पार्टी में आना चाह रहे हैं। अब चिट्‌टी-चिट्‌ठी चल रही है। चिट्‌ठी लिखवाने का काम कर रहे हैं। आखिर, पहले क्यों नहीं आए? मेरा विरोध है ऐसे लोगों से, जो सिर्फ सत्ता के कारण आना चाह रहे हैं।