भाजपा पार्षदों का अविश्वास,सोनू ने कहा बीजेपी काम में लगाए ताकत
भाजपा पार्षदों का अविश्वास,सोनू ने कहा बीजेपी काम में लगाए ताकत
कमलनाथ के गढ़ में बीजेपी का प्रदेश नेतृत्व भी निगम अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर भी पार्षदों को एकजुट नही कर पाया। छिंदवाड़ा में पिछले चुनाव के समय से सियासी उठापटक चल रही है। निगम में हुए चुनाव के बाद कांग्रेस के पास महापौर के अलावा 28 पार्षद वहीं भाजपा के 20 पार्षद निर्वाचित हुए थे। लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस के महापौर विक्रम अहके सहित 14 पार्षद बीजेपी में शामिल हुए थे। इसके बाद निगम में बीजेपी के पार्षदों की संख्या बढ़कर 34 हो गई और कांग्रेस 14 पार्षदों के साथ अल्पमत में आ गई।पिछले दिनों भाजपा जिला अध्यक्ष शेषराव यादव ने अलग-अलग गुटों में बंटे भाजपा पार्षदों को निगम अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के लिए तैयार किया लेकिन इसमें भी 34 में से 32 ही पार्षद शामिल हुए थे।
वीडियो देखें :-https://youtu.be/w5Vx5pR_xXI?si=dJWDCy49o1Hnkmby
भाजपा ने कलेक्टर शीलेंद्र सिंह से मुलाकात कर निगम अध्यक्ष सोनू मागो के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव दिया था।स्थानीय निर्वाचन अधिकारी शीलेंद्र सिंह ने मंगलवार को निगम सभागृह में निगम अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को लेकर मतदान प्रक्रिया करवाई। मतदान प्रक्रिया में पार्षदों और महापौर सहित 49 लोगो को मतदान मे शामिल होना था लेकिन प्रक्रिया में कुल 48 मतदाता शामिल हुए। इनमे बीजेपी से जुड़े वार्ड क्रमांक 4 पार्षद उदय सिंह स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के कारण मतदान प्रक्रिया में शामिल नही हो पाए।
भाजपा के द्वारा कांग्रेस के निगम अध्यक्ष सोनू मागो के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव को पास कराने हेतु सदन मौजूद दो तिहाई बहुमत यानि 32 मतदाताओं का समर्थन जरूरी था।अविश्वास प्रस्ताव के समर्थन में सिर्फ 27 वोट ही पड़ पाए जो प्रस्ताव पास कराने के आंकड़े से 5 कम था।वहीं अविश्वास प्रस्ताव के खिलाफ 21 वोट मिले जो कांग्रेस पार्षदों की संख्या से 7ज्यादा है।
कलेक्टर ने कहा भाजपा द्वारा कांग्रेस निगम अध्यक्ष के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव सदन में दो तिहाई बहुमत हासिल नही कर पाया। अविश्वास में समर्थन में 27 और खिलाफ में 21 वोट पड़े।जबकि अविश्वास प्रस्ताव पास कराने हेतु 32 लोगो के समर्थन की आवश्यकता थी। इस घटना क्रम के बाद सोनू मागो निगम अध्यक्ष बने रहेंगे।
निगम अध्यक्ष सोनू मागो ने कहा सत्य की जीत हुई है। भाजपा कितनी ताकत निगम अध्यक्ष को हटाने में लगी हुई थी जबकि भाजपा को इतनी ताकत जनहित के कार्यों के लिए लगाना था।
जिला कांग्रेस के समन्वयक आनंद बक्षी ने कहा कि उन पार्षदों को भी धन्यवाद दिया जिन्होंने दल नही दिल देखकर लोकतंत्र को बचाया है।