भाजपा अजजा मोर्चा की प्रदेश टोली घोषित: छिंदवाड़ा महापौर विक्रम अहके को मिली बड़ी जिम्मेदारी
भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा मध्य प्रदेश द्वारा केंद्रीय बजट 2026 के प्रचार-प्रसार हेतु प्रदेश स्तरीय विशेष टोली का गठन किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के निर्देशानुसार और मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह तेकाम की सहमति से जारी इस सूची में छिंदवाड़ा महापौर विक्रम अहके को सह-संयोजक मनोनीत किया गया है।
यह टोली 1 फरवरी से 15 फरवरी तक प्रदेश भर में जनसंवाद कार्यक्रम के माध्यम से बजट की प्रमुख विशेषताओं को जनता तक पहुँचाएगी। इस टीम में विक्रम अहके के साथ विधायक मंजू राजेन्द्र दादू, शरद कोल, और दिलीप मकवाना जैसे वरिष्ठ नेताओं को भी शामिल किया गया है। संगठन द्वारा सौंपी गई इस नई और बड़ी जिम्मेदारी पर जिले के कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए महापौर को शुभकामनाएं दी हैं।
