भमोडी में खूनी संघर्ष: मुर्गी मारने के विवाद में युवक ने महिला पर तलवार से किया हमला
परासिया (बडकुही): बडकुही पुलिस चौकी के अंतर्गत भमोडी गांव में गुरुवार रात एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पड़ोसी युवक मनोज (उर्फ मंत्री) ने अपनी मुर्गियां मारने का आरोप लगाते हुए राधा बाई नामक महिला पर तलवार से हमला कर दिया। इस हमले में महिला के हाथ, ठोड़ी और कोहनी पर गंभीर चोटें आई हैं।
घटनाक्रम के अनुसार, मनोज को शक था कि राधा बाई का पुत्र बाबू उसकी मुर्गियों को मारता है। इसी बात को लेकर पहले रेलवे स्टेशन के पास विवाद हुआ, जिसके बाद मनोज तलवार लेकर राधा बाई के घर जा धमका। बीच-बचाव करने आई राधा बाई पर उसने जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर हालत में महिला को परासिया सिविल अस्पताल से छिंदवाड़ा जिला अस्पताल रिफर किया गया है, जहाँ उनका उपचार जारी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
