भक्तों ने नम आंखों के साथ मां आदि शक्ति को विदा किया
भक्तों ने नम आंखों के साथ मां आदि शक्ति को विदा किया
नौ दिनों से चल रहे नवरात्र का समापन मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के साथ हो गया। भक्तों ने अगले वर्ष माता के आगमन की मनोकामना करते हुए नम आंखों से रविवार को मां दुर्गा को विदाई दी। साथ हीं अपने, अपने परिजनों व समाज के लिए सुख-समृद्धि और मंगल कामना का आशीर्वाद मांगा।
विदाई के दौरान उमड़ा भक्तों का सैलाबभक्तों ने नम आंखों के साथ मां आदि शक्ति को विदा किया। शारदीय नवरात्र के नौ दिनों के अनुष्ठान के बाद रविवार को जब माता की विदाई की बेला आई, तो मां से दूर होने का गम हर भक्तों के आंखों में स्पष्ट दिख रही थी। वहीं विजयादशमी उत्सव के दिन रात रावण दहन हुआ इसके उपरांत बड़ा जनसैलाब शहर में दिखा छिन्दवाड़ा के हर क्षेत्रों में विराजित दुर्गा प्रतिमा के दर्शन किया वही देर रात से ही माता का विदाई का प्रारम्म चालू हो गया था जिसके लिए प्रशासन ने छोटा तालाब में विसर्जन का पुख्ता इंतजाम किया है इस ही क्रम में आज सुबह से माँ का विसर्जन का क्रम चल रहा है इसमें कुछ रूकावट जब आई अचानक वर्षा चालू हो गई जिससे कुछ रूकावट हुई पर कुछ देर बाद बारिश रुकी और एक बार फिर विसर्जन का क्रम चालू हुआ आज पूरा शहर मां की अंतिम विदाई के दौरान उमड़ पड़ा।
शहर के विभिन्न मार्गो से निकाली गई माता की शोभा यात्रा: इधर माता की प्रतिमा के विसर्जन का दौर शहर के छोटा तालाब,और नदियों में व्यवस्था की गई है प्रशासन प्रमुख मार्गो में पुलिस बल तैनात किया है।