बुजुर्गों को मिलेंगे कान की मशीन, व्हीलचेयर और बेल्ट: अमरवाड़ा में निःशुल्क उपकरण पंजीयन शिविर 18 मार्च से
छिंदवाड़ा (अमरवाड़ा)। जिला स्तरीय संस्था ‘आसरा केंद्र’ द्वारा 60 वर्ष से अधिक आयु के वृद्धजनों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विशेष पहल की जा रही है। अमरवाड़ा में 18 और 19 मार्च 2026 को दो दिवसीय पंजीयन शिविर आयोजित होगा, जिसमें पात्र बुजुर्गों को कान की मशीन, वॉकर, व्हीलचेयर, कमोड चेयर, कमर, घुटने व गर्दन के बेल्ट और सिलिकॉन कुशन सीट जैसे सहायक उपकरण निःशुल्क प्रदान किए जाएंगे।
संस्था के निवेदक अधिवक्ता श्री मुकेश कुमार मालवीय ने बताया कि शिविर का लाभ लेने के लिए आधार कार्ड और आय प्रमाण पत्र की दो-दो प्रतियां साथ लाना अनिवार्य है। पंजीयन के लिए आवेदक सीधे अमरवाड़ा स्थित केंद्र पर संपर्क कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9575100688 पर संपर्क किया जा सकता है। ध्यान रहे कि व्हाट्सएप पर दस्तावेज स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
