बीजेपी ने संगठन चुनाव में सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देखिए सूची
बीजेपी ने संगठन चुनाव में सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देखिए सूची
भाजपा जिला कार्यालय में संगठन पर्व 2024 के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। संगठन पर्व जिला स्तरीय कार्यशाला में जिला निर्वाचन अधिकारी सह बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव, जिला प्रभारी संतोष पारिक जिला सह निर्वाचन अधिकारी पूर्व विधायक पं रमेश दुबे एवं नत्थन शाह की उपस्थिति में भाजपा जिला कार्यालय में संगठन पर्व जिलास्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। इस जिलास्तरीय संगठन पर्व कार्यशाला में उपस्थित जिला एवं मंडल पदाधिकारियों को वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
कार्यशाला को संबोधित कर जिला निर्वाचन अधिकारी हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि छिंदवाड़ा के जिम्मेदार और लगनशील कार्यकर्ताओं के कारण केंद्र और प्रदेश स्तरीय सभी बैठकों में चर्चा का केंद्र रहते हुए लगातार बधाइयां प्राप्त हो रहीं हैं। उन्होंने कहा ये बधाइयां आप सभी की हैं इसीलिए आज मैं उन बधाइयों को आपको सौंपता हूं। उन्होंने बताया कि आज छिंदवाड़ा जिले सदस्यता अभियान में छिंदवाड़ा आदिवासी बाहुल्य जिलों में प्रदेश में प्रथम स्थान पर है। वि.खंडेलवाल ने कहा कि मुझे विश्वास है कि छिंदवाड़ा आगामी 10 बार लगातार भाजपा का सांसद जितवाने वाला है। उन्होंने बताया कि केंद्र और प्रदेश की मंशा अनुसार राजनीति में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित किए जाने पर विशेष ध्यान दिया जावे।
जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र और प्रदेश के प्रतिनिधियों ने हर बैठक में छिंदवाड़ा को तारीफ मिली है, ये भाजपा के कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत का परिणाम है। उन्होंने बताया कि संगठन पर्व कार्यक्रम के अनुसार आगामी 7,8 एवं 9 नवंबर को मंडल बैठक आयोजित की जानी हैं। इसके उपरांत 11,12 एवं 13 नवंबर को संगठन पर्व के अंतर्गत शक्ति केंद्र बैठक की जाना है। यादव ने कहा कि इस संगठन पर्व में बिना राग द्वेष के वास्तविक और समर्पित रूप से भाजपा के लिए काम करने वाले को बूथ समिति का दायित्व सौंपते हुए बूथ समिति का गठन करना है। उन्होंने बताया कि केंद्र और प्रदेश की मंशा अनुसार प्रत्येक बूथ समिति में 3 महिलाएं अनिवार्य रूप से शामिल किया जावे।
जिला संगठन प्रभारी संतोष पारिक ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि बूथ समिति बिना राग द्वेष के गठित की जावे और 14 नवंबर से 20 नवंबर के बीच बूथ समितियां अनिवार्य रूप से गठित जावेगी, साथ ही प्रत्येक शक्ति केंद्र में 500 महिला सदस्य बनाना अनिवार्य है ताकि सक्रिय राजनीति में महिलाओं की भूमिका सुनिश्चित की जा सके साथ है प्रत्येक बूथ समिति में 3 महिलाएं अनिवार्य रूप से शामिल की जावें। उन्होंने कहा कि संगठन पर्व के सभी कार्य निर्धारित समय सीमा में किया जाना सुनिश्चित किया जावे। कार्यशाला में संगठन पर्व सह निर्वाचन अधिकारी पंडित रमेश दुबे द्वारा आभार उद्बोधन कर उपस्थिति पदाधिकारियों का आभार व्यक्ति किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री टीकाराम चंद्रवंशी द्वारा किया गया।
इस अवसर पर संगठन पर्व सह निर्वाचन अधिकारी एवं पूर्व विधायक पंडित रमेश दुबे, नत्थन शाह, संगठन पर्व जिला टोली सदस्य एवं जिला महामंत्री टीकाराम चंद्रवंशी, परमजीत विज, कांता ठाकुर, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष संजय पटेल, जिला उपाध्यक्ष कमलेश उइके, अमरवाड़ा विधायक कमलेश प्रताप शाह, महापौर विक्रम आहके, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित सक्सेना, पूर्व विधायक हरिशंकर उइके, लखन वर्मा जी समेत सम्मानीय जिला एवं मंडल पदाधिकारी उपस्थित रहे।
25 मंडल के संगठन पर्व सहयोगी तय
संगठन पर्व जिला स्तरीय कार्यशाला में संगठन पर्व जिला निर्वाचन अधिकारी हेमंत खंडेलवाल द्वारा मंडल संगठन पर्व सहयोगियों के नाम भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव की सहमति से घोषित किए गए। 25 मंडलों के संगठन पर्व सहयोगी ये होंगे
छिन्दवाड़ा नगर एक ललिता वर्मा, छिन्दवाड़ा नगर दो ज्योति डेहरिया, छिन्दवाड़ा ग्रामीण कमलेश उईके, सारना मंडल योगेश साहू, चौरई नगर मंडल मनोज नेमा, चौरई ग्रामीण मंडल श्रीचंद पटेल, कुण्डा मंडल परमजीत सिंह विज, चांद मंडल विजय झांझरी, बिछुआ मंडल नितिन तिवारी, परासिया नगर मंडल संतोष पटेल, शिवपुरी मंडल शंभूदयाल साहू, पगारा मंडल अखलेश शुक्ला, उमरेठ मंडल दानसिंह पटेल, जुन्नारदेव नगर मंडल टीकाराम चन्द्रवंशी, जुन्नारदेव ग्रामीण मंडल लखन वर्मा, दमुआ नगर मंडल सौरभ ठाकुर, दमुआ ग्रामीण मंडल दारा जुनेजा, तामिया मंडल भूपसिंह पटेल, अमरवाड़ा नगर मंडल सुखनंदन जावरे, अमरवाड़ा ग्रामीण मंडल संजय पटेल, सुरलाखापा मंडल अजय सक्सेना, सिंगोडी मंडल जगेंद्र अल्डक, हर्रई मंडल विजय पांडे, बटकाखापा मंडल बंटी पटेल, छिन्दी मंडल विनोद मालवी को मंडल संगठन पर्व सहयोगी बनाया गया है ।