बिहार में ज़हरीली शराब से मौत के आँकड़े हर दिन बढ़ते ही जा रहे है आज तक 50 लोगों की मौत

बिहार में ज़हरीली शराब से मौत के आँकड़े हर दिन बढ़ते ही जा रहे है आज तक 50 लोगों की मौत

बिहार में जहरीली शराब पीने से अब तक 50 लोगों की मौत हो चुकी है।जहरीली शराब से सबसे ज्यादा मौतें सिवान में हुई हैं।सिवान में  30 लोगों की मौत हो चुकी है।उधर छपरा,सारण और गोपालगंज में भी कई लोगों की मौत की खबर है। जहरीली शराब पीने की वजह से कई लोग गंभीर रूप से बीमार हैं।जिनका फिलहाल अस्पताल में इलाज चल रहा है।पुलिस फिलहाल इस पूरे मामले की जांच में जुटी है।जहरीली शराब पीने से मरने वालों का आंकड़ा अभी और बढ़ने को नाकारा नहीं जा सकता क्योंकि अभी भी अस्पताल में काफ़ी लोग भर्ती है।जहरीली शराब से हुई मौतों को लेकर बिहार सरकार किस कदर संवेदनशील है इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि इस घटना की जानकारी मिलने के बाद गुरुवार को कोई भी आला अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा था।बिहार में जहरीली शराब का यह कोई पहला मामला नहीं है।पहले भी इस तरह की घटनाएं हुई है।लेकिन हैरान करने की बात ये है कि राज्य सरकार ने कभी जहरीली शराब बनाने के पीछे के रेकट को नहीं पकड़ती यह सोचने वाला विषय है जब बिहार में शराब राज्य में पूरे तरह से प्रतिबंधित है फिर भी सरकार इस और ध्यान नहीं देती यही आरोप विपक्ष भी लगा रहा है।