बिजली गिरने से दो फुटबॉल खिलाड़ियों की मौत
बिजली गिरने से दो फुटबॉल खिलाड़ियों की मौत
झारखंड के एक गांव में आसमानी बिजली गिरने से दो फुटबॉल खिलाड़ियों की मौत हो गई घटना कल की बताई जा रही है जब शाम को फुटबॉल मैच चल रहा था मैच अभी ख़त्म भी नहीं हुआ था की वह एक अनहोनी घट गई उस जगह पर बिजली गिरी गई इस घटना से दो लोगों की मौत समेत 10 लोग घायल हो गए।अस्पताल में घायलों का इलाज जारी है.
झारखंड के लातेहार जिले में गुरुवार को बिजली गिरने से दो फुटबॉल खिलाड़ियों की मौके पर ही मौत हो गई।वहीं इस घटना से 10 लोग घायल हो गए।मामले की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया।यहां डाक्टरों ने घायल हुए दो लोगों को मृत घोषित कर दिया।वहीं सभी घायलों का का इलाज जारी है।
