बालाजी कप सतपुड़ा टाइगर्स बना विजेता

बालाजी कप सतपुड़ा टाइगर्स बना विजेता

छिंदवाड़ा के इंदिरा गांधी क्रिकेट मैदान पर शनिवार को बालाजी कप का फाइनल मैच अन्नपूर्णा क्रिकेट क्लब (A .A .C )और सतपुड़ा टाइगर्स के बीच खेला गया। सुबह राष्ट्रगान के बाद मैच का शुभारंभ हुआ।

शंटी बेदी के मुख्य आतिथ्य में सतपुड़ा टाइगर्स ने टॉस जीतकर फिल्डिंग का फैसला किया था।

20 ओवर के इस फाइनल मैच को देखने बड़ी संख्या में दर्शक मैदान पर मौजूद रहे। बालाजी कप का फाइनल सतपुड़ा टाइगर्स ने 6 विकेट से जीता।फाइनल मैच में सतपुड़ा टाइगर्स ने टॉस जीतकर फील्डिंग का फैसला लिया।एसीसी ने पहले बैटिंग करते हुए 17 ओवर में आल आउट होकर 106 रन का लक्ष्य दिया।

एसीसी के रनों के लक्ष्य को सतपुड़ा टाइगर्स ने 4 विकेट खोकर हासिल कर फाइनल मैच का खिताब अपने नाम किया। सतपुड़ा टाइगर्स से बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए रोहित गुप्ता ने 4 छक्के और 2 चौके के साथ 31 गेंदों पर 47 रन और संदीप मालवी ने 18 गेंदों पर 2 छक्के और 1 चौके 25 रन बनाये।इस तरह शुरू से ही सतपुड़ा टाइगर्स एसीसी भारी दिखा और खिताफ अपने नाम किया ।