बालाघाट: डॉ. महेश कुमार चांडक लगातार छठी बार सम्मानित, कलेक्टर ने उत्कृष्ट कार्यों के लिए नवाजा

बालाघाट। गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा आयोजित मुख्य समारोह में जिला उपभोक्ता आयोग के वरिष्ठ न्यायिक पीठासीन सदस्य डॉ. महेश कुमार चांडक को उनकी विशिष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। कलेक्टर एवं मुख्य अतिथि श्री मृणाल मीणा ने डॉ. चांडक को मध्य प्रदेश शासन की ओर से प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार प्रदान किया।

उपभोक्ता हितों के लिए समर्पित:

गांधी गंज व्यापारी मंडल के पूर्व अध्यक्ष और माहेश्वरी समाज के वर्तमान अध्यक्ष डॉ. चांडक को यह सम्मान लगातार छठवीं बार उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा और न्यायिक क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिया गया है। समारोह के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य मिश्रा और डीआईजी विनीत जैन की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

ध्वजारोहण और संकल्प:

पुरस्कार ग्रहण करने से पूर्व डॉ. चांडक ने जिला उपभोक्ता आयोग कार्यालय में गौरवपूर्ण ढंग से ध्वजारोहण किया। उनके इस सम्मान पर जिले के सामाजिक और व्यापारिक संगठनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।