बड़ी कार्रवाई: छिंदवाड़ा और अमरवाड़ा में घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग पर प्रशासन का हंटर, 13 सिलेंडर जब्त।

जिला प्रशासन ने घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध संग्रहण और व्यावसायिक उपयोग के खिलाफ एक बड़ा अभियान छेड़ दिया है। कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन के कड़े रुख के बाद, जिला आपूर्ति अधिकारी के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने छिंदवाड़ा और अमरवाड़ा क्षेत्र के कई होटलों और ढाबों पर औचक छापेमारी की।

छिंदवाड़ा तहसील: सारना के होटलों में हड़कंप सहायक आपूर्ति अधिकारी श्री राघवेन्द्र सिंह लिल्होरे और उनकी टीम ने ग्राम सारना में दबिश दी। यहाँ विश्वकर्मा होटल से 2 सिलेंडर व भट्टी, सागर स्वीट्स से 1 सिलेंडर और सांवरिया सेठ टी स्टॉल से 3 आंशिक भरे सिलेंडर व भट्टी जब्त की गई।

अमरवाड़ा तहसील: ढाबों पर चली जांच की आंच अमरवाड़ा में तहसीलदार और पुलिस बल की उपस्थिति में टीम ने दा बैठक ढाबा, सुविधा फैमिली रेस्टोरेंट, राजपूत रेस्टोरेंट, अम्बर स्वीट्स और लवी ढाबा पर कार्रवाई की। यहाँ से कुल 7 घरेलू सिलेंडर जब्त किए गए।