बंद घर के फ्रिज में मिली लाश बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को बुलाया
बंद घर के फ्रिज में मिली लाश बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को बुलाया
ख़बर :मध्य प्रदेश के देवास में शुक्रवार दोपहर एक घर में फ्रिज में महिला की लाश मिली है। पड़ोसियों ने बदबू आने पर पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कमरा खुलवाकर शव को फ्रिज से बरामद किया। जिसके बाद पुलिस ने तुरंत फोरेंसिक टीम को बुलाया।
मामला देवास शहर की वृंदावन धाम कॉलोनी का है।
बताया जा रहा है की घर के मकान मालिक धीरेन्द्र श्रीवास्तव ने जुलाई 2023 में यह मकान संजय पाटीदार को रेन्ट पर दिया था। संजय पाटीदार ने जून 2024 में मकान खाली कर दिया था मगर कुछ पुराना सामान और एक पुराना फ्रिज एक कमरे में छोड़ दिया था यह फ्रिज चालू हालत में मिला जिसमें यह महिला की लाश मिली
जानकारी अनुसार अभी इस मकान में बलवीर सिंह अपने परिवार के साथ इस किराए के मकान में रहते हैं। वो पिछले 4 महीने से यहां रहे हैं। इससे पहले रहने वाले किरायदार ने इस रूम को खली नहीं किया था इसमें उनका कुछ सामान और यह फ्रिज रखा हुआ था शुक्रवार को किराएदार बलवीर सिंह ने फ्रिज वाले कमरे का ताला तोड़कर देखा तब इसका खुलासा हुआ।
फिलहाल जो शव फ्रिज से मिला है, वह किसका है। इसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है।पुलिस जांच में जुटी है