‘फेंगल’ तूफान ने रोकी सर्दी की रफ्तार, जानें कब से चालू होगा कड़ाके की ठंड का दौर
‘फेंगल’ तूफान ने रोकी सर्दी की रफ्तार, जानें कब से चालू होगा कड़ाके की ठंड का दौर
मुख्य कारण उत्तर की जगह पूर्वी हवाओं के असर से न्यूनतम पारा सामान्य से अधिक
ख़बर छिन्दवाड़ा: छिंदवाड़ा बीते पांच दिनों का जिले में मौसम का उतार चढ़ाव लगातार बना हुआ है तूफान के असर से न्यूनतम पारा 15.0 बना हुआ है और इसके कारण दिसंबर के शुरूआत में सर्दी पर ब्रेक सा लग गया प्रदेश में उत्तर के वजह पूर्वी है। लगातार न्यूनतम पारा 15 डिग्री बना हुआ है।दिन में भी तेज धूप तो कभी बादलों का डेरा बना है जिसके कारण सर्दी कम महसूस हो रही है इन सब का कारण पिछले दिन आये फेगल तूफान है जिससे मौसम में परिवर्तन देखा जा रहा है। विशेषज्ञों के मुताबिक आगामी दो से तीन दिन ऐसे ही रहने के आसार है। पूर्वी हवाओं के असर देखने को मिल रहा है। इस दौरान बदलों की आवाजाही से बादलों की मौजूदगी बढ़ गई है। और बनी रह सकती है। इसके बाद रात जिससे लगातार तापमान में उतार के तापमान में हल्की गिरावट देखने मिल सकती है।आने वाले समय में उत्तरी हवा के आते ही एक बार फिर ठंडी हवा सर्दी बढ़ा देगी। वहीं आप को बता दें इस बार कड़ाके की ठंड का दौर 15 दिसंबर के आस पास से शुरू होने की संभावना बन रही है।
