फांसी पर झूलने से युवक की मौत वही छत से गिरने से युवती की मौत
फांसी पर झूलने से युवक की मौत वही छत से गिरने से युवती की मौत
फांसी पर झूलने से युवक की मौत वही छत से गिरने से युवती की मौत
ख़बर छिन्दवाड़ा : कुंडीपुरा थाना क्षेत्र चारगांव प्रहलाद के रहने वाले बिज्जू पिता रामा यादव उम्र 50 साल दो दिन से घर से बिना बताए निकल गया था। परिजन सोच रहे थे कि वह रिश्तेदारों के यहां चला गया है। दो दिन बाद शुक्रवार को ओमकार के खते के पास पेड़ के नीचे उसका शव पाया गया। शव के गले में एक पतली रस्सी का फंदा था। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि उसने फांसी लगाई है। ऐसा बताया जा रहा है कि रस्सी पतली होने कारण टूट गई थी। इससे शिव नीचे गिर गया। हालांकि शार्ट पीएम में फांसी से मौत बताई जा रही है। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया।
वही दूसरी घटना राधा कृष्ण मंदिर नरसिंहपुर नाका की घटना है जहां छत से गिरने से युवती की मौत हो गई है जिसमें स्वेता पिता श्याम डेहरिया उम्र 22 साल कुंडीपुरा थाना के राधा कृष्ण मंदिर नरसिंहपुर नाका की रहने वाली है। वह कालेज की पढ़ाई कर रही थी। पुलिस ने बताया कि वह कुछ दिनों से डिप्रेशन का शिकार हो गई थी। उसका नागपुर में इलाज चल रहा था। घटना दिन शुक्रवार की सुबह 9.30 बजे वह पिता के साथ छत पर घूम रही थी। इस दौरान वह अचानक छत से गिर गई। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टरों ने जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया।