प्रेमानंद महाराज जी हुए AI का शिकार आप भी सतर्क रहे
प्रेमानंद महाराज जी हुए AI का शिकार आप भी सतर्क रहे
आधुनिक का युग तकनीक के युग के नाम से जाना जाता है जहां इसका फायदा है वह इनका तकनीक का गलत फायदा उठाकर कई लोगों से धोका दिया जा रहा है कुछ ऐसा ही मामला प्रकाश में आया है वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज जी इसका शिकार हो गए है जिसमें में AI का गलत फायदे उठा के प्रचार प्रसार कर रहे थे कुछ ऐसा ही हुआ है वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज के साथ, जो कि आर्टिफिशल इंटेलिजेंस यानी AI का शिकार हो गए हैं। उनकी आवाज की नकल करके कुछ असामाजिक तत्व अपने प्रचार-प्रसार का वीडियो बना रहे हैं।
प्रेमानंद महाराज के भक्त आज देश और दुनिया में फैले हैं। उनके अनुयायियों की संख्या हजारों लाखों में हैं। उनसे मिलने के लिए वृंदावन में लंबी लाइन लगती है। कई बड़े सेलिब्रिटी उनके यहां आकर उनके प्रवचन सुनते हैं। प्रेमानंद महाराज भक्तों की समस्याओं से जुड़े हर प्रश्न का जवाब देते हैं। ऐसे में कई भक्त उनको सोशल मीडिया के जरिए सुनकर मन को शांत करते हैं। लेकिन अब उनके नाम पर फर्जीवाड़ा भी खूब हो रहा है।
ऐसे गलत वीडियो से उन्होंने सतर्क रहने को कहा है जिससे लोग भ्रमित होकर उनके सामान को खरीद रहे हैं। कृपया आप सभी सतर्क और सावधान रहें और ऐसी किसी भी प्रकार की धोखधड़ी में ना फंसे।