प्रधानमंत्री मोदी भारत के ‘सबसे बड़ा पूंजी’ : शशि थरूर ने फिर की प्रशंसा

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने एक बार फिर सकारात्मक बयान दिया है। थरूर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की अदम्य इच्छाशक्ति, ऊर्जावान नेतृत्व और मजबूत संकल्प ने भारत की वैश्विक पहचान को और सशक्त किया है।

उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंचों पर आज भारत जिस प्रभावशाली भूमिका में दिख रहा है, उसके पीछे प्रधानमंत्री मोदी की दूरदर्शिता और कठोर परिश्रम है। थरूर पहले भी कई अवसरों पर मोदी के नेतृत्व की कुछ खास पहलुओं की तारीफ कर चुके हैं।

राजनीतिक हलकों में शशि थरूर का यह बयान चर्चा का विषय बना हुआ है, क्योंकि वे विपक्षी पार्टी के नेता होने के बावजूद प्रधानमंत्री की खुले मंच से सराहना करते नजर आते हैं।