प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धनतेरस और 9वें आयुर्वेद दिवस पर आयुर्वेद पर कहा परिणाम दिखते है प्रमाण लाना है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धनतेरस और 9वें आयुर्वेद दिवस पर आयुर्वेद पर कहा परिणाम दिखते है प्रमाण लाना है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को धनतेरस और 9वें आयुर्वेद दिवस पर 70 साल और उससे ज्यादा उम्र के लोगों के लिए 5 लाख रुपए का मुफ्त इलाज की सुविधा लॉन्च की।

दरअसल, केंद्र सरकार ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना को विस्तार दिया और इसमें बुजुर्गों को शामिल किया है। इस दौरान दिल्ली के ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ आयुर्वेद में मोदी ने सीनियर सिटीजन को आयुष्मान वय वंदन कार्ड सौंपा।

साथ ही उन्होंने आयुर्वेद पर कहा आयुर्वेद से इलाज का परिणाम दिखता है, प्रमाण भी लाना होगा।

आज इस प्राचीन ज्ञान को आधुनिक और एडवांस मेडिकल में जोड़े। आयुर्वेद पर आधुनिक विज्ञान में इस पर ठोस काम नहीं हुआ।आज हम अहम अभियान लॉन्च कर रहे हैं। प्रकृति परीक्षण अभियान, किसी इलाज का परिणाम दिखता है, प्रमाण भी लाना होगा।