प्रदोष व्रत,शिवरात्रि और चतुर्दशी-आर्द्रा योग: जानिए 22-23 जुलाई का राशिफल
श्रावण मास का दूसरा मंगलवार आध्यात्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण साबित हो रहा है। मंगलवार, 22 जुलाई को भौम प्रदोष व्रत और मंगलागौरी पूजन जैसे विशेष पर्व पड़ रहे हैं, वहीं त्रयोदशी क्षय तिथि और अगले दिन मासिक शिवरात्रि का शुभ संयोग भी बन रहा है।
वैदिक पंचांग के अनुसार, मंगलवार को सुबह 07:05 तक द्वादशी तिथि रही, जिसके बाद त्रयोदशी प्रारंभ हुई। शाम 07:24 बजे तक मृगशिरा नक्षत्र और उसके बाद आर्द्रा नक्षत्र का प्रभाव रहेगा। वहीं शाम 03:32 बजे तक ध्रुव योग और फिर व्याघात योग रहेगा। मंगलवार को राहुकाल शाम 4:03 से 5:43 तक रहेगा, इस दौरान शुभ कार्यों से परहेज करने की सलाह दी जाती है।
धार्मिक महत्त्व:
आज भौम प्रदोष व्रत का विशेष महत्व है। व्रतीजन भगवान शिव का पूजन कर व्रत रखते हैं। साथ ही श्रावण मंगलवार को मंगलागौरी पूजन भी किया जाता है, जिसे सौभाग्यवती महिलाएं अखंड सुहाग की कामना से करती हैं।
23 जुलाई को विशेष संयोग:
बुधवार, 23 जुलाई को सुबह 4:39 से शाम 5:54 तक चतुर्दशी-आर्द्रा नक्षत्र योग बन रहा है। मान्यता है कि इस योग में किया गया “ॐ” मंत्र का जप अक्षय पुण्य प्रदान करता है।
इसी दिन मासिक शिवरात्रि का पर्व भी मनाया जाएगा, जो आर्थिक कष्टों और कर्ज मुक्ति के लिए अत्यंत प्रभावशाली माना गया है। पंचांग के अनुसार इस रात्रि को 17 शिवमंत्रों का जप और हनुमान चालीसा का पाठ करने से विशेष लाभ होता है।
पौराणिक मान्यताएं व सावधानियां:
ब्रह्मवैवर्त पुराण के अनुसार द्वादशी को पूतिका (पोई) और त्रयोदशी को बैंगन का सेवन नहीं करना चाहिए, इससे पुत्र नाश की आशंका बताई गई है।
चातुर्मास काल में तांबे-कांसे के बर्तनों का त्याग और पलाश की पत्तलों का उपयोग पुण्यदायी बताया गया है।
जन्मदिन विशेष:
जिनका जन्म 22 जुलाई को हुआ है, उनका मूलांक 4 बनता है। ऐसे लोग साहसी, नेतृत्व क्षमता से भरपूर, जिद्दी लेकिन भावुक होते हैं। शुभ रंग नीला और काला, जबकि शुभ अंक 4 व 8 माने गए हैं। यह वर्ष उनके लिए संघर्षों से बाहर निकलकर उन्नति का मार्ग खोलेगा।
दैनिक राशिफल झलक:
मेष: निजी कार्यों में सफलता, जीवनसाथी का सहयोग।
वृषभ: कड़ी मेहनत रंग लाएगी, किसी से सलाह लेकर निर्णय लें।
मिथुन: हिम्मत से हर कार्य में विजय मिलेगी।
कर्क: डिजिटल या रचनात्मक क्षेत्र में सफलता।
सिंह: धन लाभ व विशेष सम्मान।
तुला: नौकरी व व्यापार में संभलकर निर्णय लें।
वृश्चिक से मीन तक: ग्रह योग अनुकूल, सोच-समझकर किया गया प्रयास सफल रहेगा।
श्रद्धालुओं को सावन मास की मंगलकामनाएं, व्रत व साधना से शिव कृपा प्राप्त हो — हर हर महादेव!