प्रदेश के कर्मचारियों के लिए ख़ुशख़बरी इस बार 28 अक्टूबर को मिलेगा वेतन:
प्रदेश के कर्मचारियों के लिए ख़ुशख़बरी इस बार 28 अक्टूबर को मिलेगा वेतन:
मध्य प्रदेश के सभी कर्मचारियों को अक्टूबर माह का वेतन 28 अक्टूबर को दे दिया जाएगा। 1 नवंबर को पड़ रहे दीपावली पर्व को देखते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निर्धारित तारीख से 4 दिन पहले वेतन देने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने सोशल मिडिया एक्स में ट्वीट कर इस की जानकारी दी। इसके साथ उन्होंने सभी कर्मचारियों को दीपावली की अग्रिम बधाई भी दी।
मुख्यमंत्री ने लिखा कि दीपावली पर्व को देखते हुए सभी सरकारी कर्मचारियों को 1 नवंबर के स्थान पर अक्टूबर माह का वेतन 28 तारीख को देने के आदेश संबंधित विभागों को दिए गए हैं। उन्होंने लिखा कि सभी कर्मचारियों को त्योहार पूर्व वेतन मिलने से निश्चित ही दीपोत्सव अधिक आनंददायक होगा।आप को बता दे इस वर्ष दीपावली 31 अक्टूबर को मनाई जायेगी।
मध्य प्रदेश में कर्मचारियों को वेतन का भुगतान माह की 1 से 10 तारीख के बीच किया जाता है।पर इस वर्ष दीपावली 31 अक्टुम्बर को होने के कारण इस बार वेतन भुगतान की प्रक्रिया में बदलाव करके इस 28 अक्टुम्बर कर दिया गया है ।