प्रदेश का मौसम,आज से हल्की बारिश की संभावना फिर कड़ाके की ठंड

प्रदेश का मौसम,आज से हल्की बारिश की संभावना फिर कड़ाके की ठंड

भोपाल और पचमढ़ी समेत कई जिलों के तापमान में गिरावट हुई है। प्रदेश कई जिलों में आज से हल्की बारिश का अनुमान है। प्रदेश में एक बार फिर कड़ाके की ठंड शुरू होगी।

मध्य प्रदेश में जहां एक बार फिर से कड़ाके की ठंड शुरू होने वाली है। वहीं ठंड के पहले कई जिलों में हल्की बारिश का भी अलर्ट जारी किया गया है। आज से प्रदेश के कई जिलों में बारिश शुरू होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने 23 से 25 दिसंबर तक प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है। राजधानी भोपाल पचमढ़ी समेत कई जिलों के तापमान में गिरावट शुरू हो गई है। एक दिन पहले ही राजधानी भोपाल का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से ऊपर पहुंच गया था। लेकिन फिर से शनिवार-रविवार की रात भोपाल का तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं पचमढ़ी का तापमान प्रदेश में सबसे कम रहा यहां का न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग की मानें तो आज से प्रदेश में हल्की बारिश हो सकती है। इससे भोपाल, इंदौर-जबलपुर के साथ उज्जैन और ग्वालियर संभाग भी भींगेंगे की संभावना जताई जा रही है। ऐसा वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) के एक्टिव होने से होगा

जिससे से प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है।

पूर्वी और पश्चिमी दोनों ही हिस्सों में कहीं-कहीं बारिश होगी। इस वजह से दिन-रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी और हो जाएगी, लेकिन सिस्टम के गुजरने के बाद सर्दी फिर से तेज हो जाएगी।

आप को बतादे इस सीजन में दिसंबर महीने में ही ठंड रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। स्थिति यह रही कि पूरे प्रदेश में जनवरी से भी ठंडा दिसंबर रहा।