पेरिस ओलंपिक पुरुष हाकी में भारत ने कास्य पदक जीता
पेरिस ओलंपिक में भारत पुरुष हाकी ने कास्य पदक जीता
हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी वाली भारतीय हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक में कास्य पदक जीत भारत के नाम एक और पदक नाम किया।
भारतीय हॉकी टीम ने स्पेन को 2-1 से हराकर पेरिस ओलंपिक में कास्य पदक जीता।
भारत के लिये कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 30वें और 33वें मिनट में गोल दागा इन दो गोल से जीत सुनिश्चित हुई।
इस जीत के साथ ही भारतीय हॉकी के अनुभवी गोलकीपर पी आर श्रीजेश ने अंतरराष्ट्रीय हॉकी को अलविदा कह दिया उनका यह अंतिम मैच था
पेरिस ओलंपिक में गोलकीपर पी आर श्रीजेश का महत्वपूर्ण योगदान रहा उन्होंने इस मैच अपनी कुशलता का परिचय देते हुए शानदार बचाव किया इस पूर्व ग्रेट ब्रिटेन के साथ मैच में भी दो गोल का बचाव कर भारत को जीत दिलाई थी ।
भारत ने टोक्यो और पेरिस ओलंपिक में 2 लगातार ब्रॉन्ज मेडल जीते।
पीएम मोदी गृहमंत्री अमित शाह ने दी बधाई
भारतीय हॉकी टीम के ब्रॉन्ज मेडल जीतने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने बधाई दी है. पीएम मोदी और अमित शाह ने भारतीय टीम की तारीफ़ करते हुए उन्हें बधाई संदेश सोशल मीडिया पर प्रेषित किया।


