पूर्व MLA गंभीर सिंह की चाय पीते समय हार्ट अटैक से मौत

पूर्व MLA गंभीर सिंह की चाय पीते समय हार्ट अटैक से मौत

आज चौरई के पूर्व विधायक चौधरी गंभीर सिंह चौधरी का सुबह 10बजे निधन हो गया।आज शुक्रवार सुबह 10 बजे रोजाना की तरह चौधरी गंभीर सिंह चाय पीकर कुर्सी पर बैठे थे अचानक पसीना निकलने लगा और मुंह से फेस निकला।परिजनों ने  तुरंत नजदीकी डॉक्टर बिंद्रा के यहां लेकर पहुंचे जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। दिवंगत चौधरी का  राजनैतिक सफर की शुरुआत कांग्रेस पार्टी से की।1995 में जिला पंचायत उपाध्यक्ष, चौरई विधान सभा से3 चुनाव लडे।1998 में विधायक निर्वाचित हुए। 2024 में लोकसभा चुनाव से पहले कमलनाथ से नाराज चौधरी गंभीर सिंह ने भोपाल में भाजपा की सदस्यता ली।   आज होगी अंत्येष्टि: दिवंगत चौधरी की अंतिम यात्रा उनके निज निवास श्याम टाकीज क्षेत्र से दोपहर 4बजे निकलेगी। इनके निधन के बाद से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।