पूर्व नपाध्यक्ष कन्हई राम रघुवंशी ने खुद को गोली मार कर किया सुसाइड

पूर्व नपाध्यक्ष कन्हई राम रघुवंशी ने खुद को गोली मार कर किया सुसाइड

ख़बर छिन्दवाड़ा : छिंदवाड़ा में भाजपा नेता और पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कन्हई राम रघुवंशी ने खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। घटना शुक्रवार सुबह की है

कन्हई राम रघुवंशी गणेश कॉलोनी स्थित अपने बंगले में परिवार के साथ रहते थे। उनके बंगले में ऊपर वाले कमरे में वह रहते थे।हर सुबह की तरह यह सुबह भी थी पर किसी नहीं सोचा था की कुछ ऐसी घटना भी हो सकती है  नीचे परिवार वाले अपनी दिनचर्या में लगे हुए थे एकाएक गोली चलने की आवाज़ आई जिससे परिवार वाले और आस पड़ोस के रहने वाले सभी लोग उनके कमरे के तरफ़ भागे पर उनके कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था तुरंत ही सभी लोगों की मदद से दरवाज़ा तोड़ा गया जहां पर कन्हई राम ज़मीन पर लहुलुहान हालत में पड़े थे उन्होंने अपनी लाइसेंसी 15 बोर की राइफल से अपने आप को गोली मार ली थी।परिजन ने जैसे ही यह हादसा देखा तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी जिस पर पुलिस घटना स्थल पर पहुँचकर शव को अपने क़ब्ज़े में लिया इस घटना पर एडिशनल एसपी अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।

सुसाइड का कारण अज्ञात, लोगों की भारी भीड़ लगी हुई थी

कन्हईराम ने सुसाइड किन कारणों से किया है, अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। बताया जा रहा है कि भाजपा नेता ने अपने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारी है। सुसाइड की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर भाजपा नेताओं के साथ कार्यकर्ता और जान–पहचान वाले भी पहुंचने लगे हैं। घर के बाहर लोगों की भीड़ लग गई हैं। सुसाइड स्थल पर पुलिस भी जांच में जुटी हुई है।

राजनैतिक सफर

बड़े पदों पर रहे चुके है कन्हई राम रघुवंशी

कन्हई राम रघुवंशी भाजपा कई छोटे-बड़े पदों पर रह चुके थे। उन्होंने अपने सरपंच पद राजनीतिक करियर की शुरुआत की।

आपको बता दें कि उन्हें भाजपा ने विधानसभा चुनाव में जिला संयोजक बनाया गया था।

और कन्हई राम रघुवंशी को मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव में जिला संयोजक की कमान भी सौंपी गई थी। इससे पूर्व की बात कहे तो कन्हई राम 10 साल तक नगर पालिका अध्यक्ष रहे। कन्हई राम रघुवंशी पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं की पहली पसंद थे।

अभी भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य थे।