पुलिस ने अवैध हथियार रखने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
पुलिस ने अवैध हथियार रखने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
कार्यवाही में पुलिस ने 02 नग देशी पिस्टल व 4 नग जिंदा कारतूस सहित आरोपी को किया गिरफ्तार आरोपी से कुल कीमती 154000/- रु. की संपत्ति जप्त
ख़बर छिंदवाड़ा : छिन्दवाड़ा (कोतवाली) पुलिस की अवैध शस्त्र रखने वाले अपराधी पर बड़ी कार्यवाही पुलिस ने 02 नग देशी पिस्टल व 4 नग जिंदा कारतूस सहित आरोपी को किया गिरफ्तार आरोपी से कुल कीमती 154000/- रु. की संपत्ति जप्त पुलिस अधीक्षक अजय पांडेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ए.पी.सिंह के निर्देशन में छिंदवाड़ा जिले में अवैध हथियार की तस्करी, ब्रिकी करने वाले आरोपियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही करने का जिले में विशेष अभियान चलाया जा रहा हैं, जिसके अंतर्गत उप पुलिस अधीक्षक (अजाक) राजेश बंजारा के नेतृत्व में थाना प्रभारी कोतवाली उमेश गोल्हानी द्वारा मुखबिर तंत्र सक्रिय कर दिनांक 25 दिसम्बर आज सूचना प्राप्त हुई कि प्रथम बिहार कॉलोनी गुलाबरा छिन्दवाड़ा में एक युवक लाल रंग की स्कूटी में अवैध हथियार (देशी पिस्टल कारतूस) रखे हुआ हैं, सूचना पर तत्काल कोतवाली पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के बताये गए स्थान पर जाकर बताये गये हुलिया के युवक को चिन्हित कर उन्हें दबिश दी और घेराबंदी कर पकड़ा गया, जिनसे बारिकी से पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम टीनू उर्फ रजत घारू पिता कैलाश घारू उम्र 32 वर्ष निवासी पहाड़े कॉलोनी गुलाबरा छिन्दवाड़ा बताया। तलाशी लेने पर आरोपी की कमर में फंसा एक नग देशी पिस्टल, चार जिंदा कारतूस एवं स्कूटी प्लेजर जिसकी डिक्की से एक नग देशी पिस्टल इस प्रकार कुल दो देशी पिस्टल, 4 नग बुलेट (जिंदा कारतूस) तथा एक नग स्कूटी प्लेजर जप्त कर गिरफ्तार किया जाकर, आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता हैं। आरोपी से विस्तृत पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा उक्त अवैध हथियार सैंधवा जिला बड़वानी म.प्र. से खरीदना बताया है जिसके संबंध में विवेचना जारी है।
