पुलिस द्वारा अंधे क़त्ल का किया खुलासा

एसपी मनीष खत्री
एसपी मनीष खत्री

पुलिस द्वारा अंधे क़त्ल का किया खुलासा

पुलिस द्वारा अंधे हत्या का किया खुलासा पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री जिला छिंदवाड़ा द्वारा असामाजिक,संदिग्ध, गतिविधियो व आपराधिक तत्वो, पर नियंत्रण व निगरानी सुनिश्चित कराये जाने हेतु निरंतर निर्देश व मार्गदर्शन दिये जा रहे है। दिये गये मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देशन के क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक छिंदवाड़ा अवधेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में टीम द्वारा विशाल यादव के क़त्ल पर कार्यवाही करते हुए रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों की तलाश पतासाजी हेतु घटना स्थळ के भौतिक साक्ष्य एवं सी सी टी व्ही कैमरे की मदद से संदेही (01) पुष्पराज उर्फ जितेन्द्र गोदरे पिता मुकेश गोदरे उम्र 22 साल निवासी छापाखाना (02) अंजली यादव पति पुष्पराज गोदरे उम्र 21 साल निवासी ग्राम बडकुही स्टेट बैंक के सामने पुलिस टीम द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने पर पुष्पराज द्वारा बताया गया कि दिनांक 10अगस्त  की रात्रि में चारफाटक ब्रिज के नीचे बैठे हुए थे रात्रि करीब 12 .00 से 1.00 बजे के बीच एक व्यक्ति नीले रंग पैशन मोटर साइकिल पर चारफाटक आया और पुष्पराज उर्फ जितेन्द्र गोदरे और उसकी पत्नी को मोटर सायकल से शारदा चौक घर छोड़ने के लिए बोला जो दोनो पति पत्नि विशाल यादव की मोटर सायकल में बैठकर शारदा चौक सोनपुर रोड पंहुचकर विशाल यादव द्वारा गाड़ी रोककर पत्नि के साथ छेडछाड़ करने की कोशिश करने लगा पुष्पराज द्वारा मना करने पर गाली देने लगा इस कारण गुस्से में पुष्पराज और उसकी पत्नी अंजली यादव ने मिलकर चाकू से उसके पेट में 8-10 बार मारा तो वह गिर गया था मृतक विशाल यादव की मृत्यु चाकू से आई चोट के कारण हुई है। पुलिस ने आरोपी पुष्पराज गौदरे से घटना में प्रयुक्त चाकू एवं मोबाईल फोन जप्त किया गया तथा आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।                                                     मुख्य आरोपी  पुष्पराज उर्फ जितेन्द्र गोदरे पिता मुकेश गोदरे उम्र 22 साल निवासी छापाखाना अंजली यादव पति पुष्पराज गोदरे उम्र 21 साल गिरफ़्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।