पीएम मोदी देश के तीसरे प्रधानमंत्री जो 11वी बार लाल किले पर झंडा फहराएंगे
पीएम मोदी देश के तीसरे प्रधानमंत्री जो 11वी बार लाल किले पर झंडा फहराएंगे
पीएम नरेंद्र मोदी 15 अगस्त 2024 को लगातार 11वीं बार लाल किले पर तिरंगा फहराने वाले देश के तीसरे प्रधानमंत्री बन जाएँगे । इस साथ, पीएम मोदी पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को पीछे छोड़ देंगे, जिन्होंने लगातार 10 बार लाल किले पर तिरंगा फहराया था। इससे पूर्व इंदिरा गांधी जिन्होंने लाल किले पर 16 बार तिरंगा फहराया था। पंडित जवाहरलाल नेहरू जिन्होंने लाल किले पर 17 बार लगातार तिरंगा फहराया था।
नेहरू ने 1947 से 1963 तक लगातार 17 सालों तक लाल किले पर झंडा फहराया। इसके बाद इंदिरा गांधी ने 1966 से 1976 और 1980 से 1984 तक 16 बार लाल किले पर तिरंगा फहराया। पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने 2004 से 2013 तक दस बार इस परंपरा को निभाया था।