बारिश अपडेट: पिछले 24 घंटे में मोहखेड़ बिछुआ और चांद में 1से 3इंच बारिश

छिंदवाड़ा। जिले में इस वर्ष मानसून ने अब तक सामान्य से कम बरसात दी है। 1 जून से 17 अगस्त 2025 तक जिले में औसतन 696.3 मिमी वर्षा दर्ज की गई है, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में 872.8 मिमी वर्षा हुई थी। सामान्य औसत 1059.0 मिमी की तुलना में इस वर्ष अब तक 362.7 मिमी कम वर्षा हुई है।

ब्लॉकवार आंकड़ों पर नजर डालें तो मोहखेड़ ब्लॉक में सबसे अधिक 72.1 मिमी बारिश दर्ज हुई, जबकि उमरेठ ब्लॉक में सबसे कम 8.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई। तामिया में 743.0 मिमी, अमरवाड़ा में 717.2 मिमी, चौरई में 638.4 मिमी, हर्रई में 1002.1 मिमी, बिछुआ में 605.2 मिमी, परासिया में 569.4 मिमी, जुन्नारदेव में 710.8 मिमी और चांद ब्लॉक में 732.3 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

पिछले 24घंटे में मोहखेड़ में सबसे ज्यादा 2.84 इंच बारिश, तामिया रहा सूखा

 

छिंदवाड़ा। जिले में बीते 24 घंटे के दौरान सबसे ज्यादा बारिश मोहखेड़ ब्लॉक में दर्ज की गई। यहां 72.1 मिमी यानी करीब 2.84 इंच वर्षा हुई। वहीं बिच्छुआ में 2.49 इंच और चांद में 1.76 इंच बारिश दर्ज की गई। जिला औसत वर्षा 29.3 मिमी यानी 1.15 इंच रही।

 

ब्लॉकवार रिपोर्ट के अनुसार छिंदवाड़ा में 1.38 इंच, अमरवाड़ा में 1.58 इंच, जुन्नारदेव में 0.84 इंच, परासिया में 0.60 इंच, हर्रई में 0.46 इंच, चौरई में 0.39 इंच और उमरेठ में 0.33 इंच वर्षा दर्ज की गई। वहीं तामिया में एक बूंद भी बारिश नहीं हुई।

पिछले वर्ष की तुलना में इस बार 11 में से 10 ब्लॉकों में कम वर्षा हुई है। हर्रई एकमात्र ऐसा ब्लॉक रहा जहां इस वर्ष 1002.1 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जो पिछले वर्ष के 802.4 मिमी से अधिक है। वहीं मोहखेड़, तामिया, अमरवाड़ा और बिछुआ जैसे ब्लॉकों में बारिश सामान्य से काफी कम रही।

जिले में कुल औसत वर्षा का आंकड़ा लगातार सामान्य से नीचे बना हुआ है, जिससे खेती किसानी और जलस्रोतों पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।