पारा 6.2°C पर पहुँचा, शीतलहर के चलते छिंदवाड़ा में स्कूल अब 8:30 बजे से खुलेंगे

ग्रामीण कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर संत कुमार शर्मा द्वारा AMFU छिंदवाड़ा के जारी किए गए 16 नवंबर 2025 के मौसम संबंधी आँकड़ों के अनुसार, जिले में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, जहां ग्रामीण क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान 6.2°C तक पहुँच गया है, जबकि शहरी क्षेत्र में यह 9.2°C दर्ज किया गया। कल न्यूनतम तापमान में और गिरावट दर्ज होने की संभावना है।

शीतलहर और तापमान में इस तीव्र गिरावट को देखते हुए, विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन ने तत्काल कदम उठाया है। कलेक्टर हरेंद्र नारायण के अनुमोदन पर जिला शिक्षा अधिकारी ने गोपाल राव बघेल ने  आदेश जारी किया है, जिसके तहत जिले की नर्सरी से 12वीं तक की समस्त शासकीय, अशासकीय, CBSE और अन्य बोर्ड से संबद्ध स्कूलों को अब प्रातः 08:30 बजे के पूर्व संचालित नहीं करने का निर्देश दिया गया है। हालांकि, आदेश में स्पष्ट किया गया है कि पूर्व निर्धारित परीक्षाओं का संचालन निर्धारित समय-सारणी के अनुसार ही जारी रहेगा।